फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर पूरी कराएंगे अलखराम की ‘तमन्ना’

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माधवगंज में अनुसू्चित जाति के दूल्हे अलखराम की घोड़ी चढ़ने की तमन्ना पूरी कराने में जनप्रतिनिधि और युवा भी समर्थन में उतर आए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पूर्व मंत्री ध्रूराम चौधरी गांव पहुंचे और धूमधाम से शादी कराने में सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

अलखराम की 18 जून को शादी है। उसने घोड़ी पर चढ़कर शादी की रस्में पूरी कराने में प्रशासन से सहयोग मांगा था। इसका मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश समेत स्थानीय लोगों ने अलखराम की इच्छा पूरी करने में सहयोग देने का भरोसा दिया है। प्रशासन ने भी शादी के दिन सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। इसी क्रम में सोमवार को पूर्व मंत्री ध्रुराम चौधरी गांव पहुंचे और उसके पिता गयादीन से मिलकर हर संभव मदद को कहा।
ग्रामीणों संग पुलिस की बैठक
थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील तिवारी ने मंगलवार को ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें गांव के लोगों नेे दूल्हा अलखराम की शादी को लेकर पूूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। ग्राम प्रधान महीपत श्रीवास का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। 18 जून को धूमधाम से शादी की रस्में होंगी।
विज्ञापन

बोले युवा
माधवगंज के युवा उदय यादव का कहना है कि भारत के संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं। गांव शांति व्यवस्था कायम है। दूल्हा अलखराम घोड़ी चढ़ेगा उसकी शादी धूमधाम से होगी।
विज्ञापन

रोहित यादव कहना है कि माधवगंज गांव में सभी समाज के लोग शांति से रहते हैं, विवाद की कोई स्थिति नहीं हैं। हम लोग उसकी शादी में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें