फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस लाइन पहुंचा शहीदों का शव, डीजीपी पहुंचे, कुछ ही देर में सीएम भी पहुचेंगे, शहीदों को देंगे गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 03 Jul 2020 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लाइन से खड़े शव वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। एडीजी जय नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन पहुंचाया जा रहा है। पांच पुलिसकर्मियों के परिजन पुलिस लाइन पहुंच चुके हैं। यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी पुलिस लाइन पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी कुछ ही देर में पुलिस लाइन पहुंचने वाले हैं। 



पुलिस लाइन में शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ शहीदों के शव को उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद हुए पुलिसकर्मी
क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा
थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव
चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार सिंह
सब इंस्पेक्टर नेबू लाल
सिपाही सुल्तान सिंह
सिपाही राहुल
सिपाही बबलू
सिपाही जितेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें