फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 102 एम्बुलेंस की ईएमटी ने घर पर कराया सुरक्षित प्रसव, बच्चे का चेहर देख दौड़ गई खुशी की लहर

Thu, 23 Sep 2021 10:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
102 एम्बुलेंस की ईएमटी ने घर पर कराया सुरक्षित प्रसव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में 102 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा-बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। प्रेमपुर बड़ागांव में एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उसे एम्बुलेंस की तत्काल जरूरत थी। इसकी सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां 102 एम्बुलेंस की टीम ने महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) आरती देवी और पायलट अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह 102 के कॉल सेंटर से सूचना मिली कि प्रेमपुर बड़ागांव के रहने वाले अमित की पत्नी राखी (25) को प्रसव पीड़ा हो रही है और उन्हें 102 एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही वे प्रसूता के घर पहुंच गये। वहां उन्होंने देखा कि महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई है। उसे अस्पताल ले जा पाना संभव नहीं था। ऐसे में ईएमटी आरती देवी ने महिला का घर पर ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन


प्रसव के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस से अस्पताल जाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। जिसके बाद एम्बुलेंस वापस लौट गई। हालांकि घर पर सुरक्षित प्रसव कराने के लिए परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा की जमकर सराहना की और एम्बुलेंस कर्मियों को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें