फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: समाधान दिवस में बुजुर्ग की ईमानदारी, एडीएम को लौटाया खोया मोबाइल, अधिकारियों-फरियादियों ने की सराहना

Sat, 18 Jul 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमालपुर निवासी बुजुर्ग राणा जगदीश बहादुर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गेट पर मिला महंगा मोबाइल एडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन
बुजुर्ग ने एसडीएम को सौंपा मोबाइल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर विवेक चतुर्वेदी शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी ईमानदारी से सभी का ध्यान खींच लिया और पूरे तहसील का दिल जीत लिया। कमालपुर गांव के निवासी राणा जगदीश बहादुर सिंह तहसील आए थे। तभी तहसील गेट पर उन्हें एक महंगा मोबाइल पड़ा मिला।

विज्ञापन

उन्होंने बिना एक पल गंवाए मोबाइल उठाया और सीधे तहसील सभागार पहुंचकर शिकायतें सुन रहे तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और एडीएम विवेक चतुर्वेदी को सौंपते हुए बताया कि यह मोबाइल उन्हें गेट पर मिला है। सारे काम छोड़कर तहसीलदार ने तुरंत मोबाइल के मालिक को तलाशना शुरू कराया। थोड़ी देर बाद कानपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी गिरिजा शरण ने बताया कि मोबाइल उनका ही है।

">http://



अधिकारियों और फरियादियों ने की प्रशंसा

वह इंतखाब निकलवाने तहसील आए थे और गेट के पास से गुजरते समय मोबाइल गिर गया था। बुजुर्ग की ईमानदारी से मोबाइल उनके हवाले किया गया। इस नेक कार्य के लिए तहसील परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों और फरियादियों ने राणा जगदीश बहादुर सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बता दें कि बुजुर्ग कमालपुर गांव के पूर्व प्रधान भी रहे थे। संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जा, राजस्व, पुलिस और ब्लॉक से जुड़ी कई शिकायतें भी प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
ग्राम सुभौली निवासी विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी संक्रमणीय जमीन, जिसके वह भूमिधर सह काश्तकार हैं, को सुनीता देवी पत्नी अरविंद कुमार ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया है। साथ ही, खड़ी फसल को जबरन नष्ट करने का प्रयास भी किया गया। वहीं, डोमनपुर के मजरा सैमसी निवासी रामप्रताप सिंह ने शिकायत की कि डोमनपुर में स्थित उनकी जमीन पर गांव का ही एक युवक जबरन झोपड़ी डालकर कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज भी करता है। एडीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें