चौबेपुर के नुनहा नरसिंह प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जब मिड-डे-मील का खाना तैयार किया जा रहा था, तब कुछ ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक किसी काम से स्कूल परिसर में गए थे। रसोईघर की तरफ जाने पर ग्रामीणों ने देखा कि बच्चों के लिए जो सब्जी काटी जा रही है, उसकी गुणवत्ता बेहद घटिया है।
रसोई में रखे टमाटर पूरी तरह सड़ चुके थे, आलू से बदबू आ रही थी और प्याज भी पूरी तरह खराब हो चुके थे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की प्रधानाचार्या की देखरेख में जानबूझकर इन सड़े-गले टमाटर, आलू और प्याज की सब्जी तैयार करवाकर मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी।
ग्रामीणों ने बनाया लाइव वीडियो, सोशल मीडिया पर खोली पोल
रसोईघर का यह नजारा देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और रसोई में रखी सड़ी हुई सब्जियों, कट रही सामग्री और बन रहे भोजन का लाइव वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सब्जियां किस कदर बदबूदार और काली पड़ चुकी थीं, जिन्हें बच्चों के भोजन में मिलाया जा रहा था।
http://
ग्रामीणों ने मौके पर ही स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्या से इस लापरवाही को लेकर तीखे सवाल पूछे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया और लोग बिजली विभाग व शिक्षा विभाग के लचर सिस्टम को कोसने लगे।