फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर आठ लोग हुए बेसुध, अस्पताल में मौत, बरतें एहतियात

Sat, 15 Jun 2024 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में उमस भरी गर्मी सेहत के लिए खतरा बन रही है। शनिवार को  शहर में आठ लोग बेसुध हालत में पड़े मिले। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गर्मी ले रही जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अलग-अलग जगहों पर शनिवार को आठ लोग बेसुध हालत में पड़े मिले। पुलिस ने इन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की ही शिनाख्त हो सकी है। सभी की गर्मी से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के शाहपुर निवासी रघुनंदन तिवारी (49) शनिवार को कानपुर सेंट्रल के सिटी साइड स्थित टिकट हाॅल के पास बेहोश पड़े मिले। जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, झारखंड के दुमका थाना जरमुंडी निवासी रसिलाल सोरेन (35) की भीषण गर्मी में ट्रेन में हालत बिगड़ गई। सेंट्रल पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी मौत हो गई। इधर फजलगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय अधेड़, हरवंशमोहाल में 45 वर्षीय युवक, चमनगंज, रायपुरवा और कोतवाली थानाक्षेत्र में तीन बुजुर्ग एवं पनकी में 30 वर्षीय युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

ये बरतें एहतियात
- बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलें।
- पानी बराबर पीते रहें, बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- एसी या कूलर वाले ठंड कमरे से अचानक बाहर धूप में न आएं।
- तरल पदार्थों का सेवन करें, मौसमी फल खाएं।
- धूप में सिर अंगोछा बांधे रहें या सूती कपड़ा रख लें।
- पुराने रोगी अपनी दवाएं समय से लें।
- आम का पना, बेल का शरबत, शिकंजी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें