घटना स्थल पर धरने पर बैठे स्थानीय लोग
हादसे से नाराज पार्षद आरती तिवारी, मनोज तिवारी, पुष्पेंद्र, मुन्ना शर्मा समेत सैकड़ों लोग धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह रोड आवासीय है। इसके बाद भी डंपर, ट्रक समेत अन्य भारी वाहन पूरे आते हैं। आरोप है कि स्थानीय और ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है।