फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे पर डंपर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत; एक की मौत और कई घायल, खिड़की तोड़कर 57 को बचाया

Sat, 14 Mar 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी हाईवे पर डंपर ने नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। फायर ब्रिगेड ने बस की खिड़की तोड़कर 57 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार तड़के इटावा-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस्पात नगर के पास बने पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार डंपर ने नेपाल जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 57 यात्री भीतर ही फंस गए।

विज्ञापन

हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग और पुलिस ने खिड़कियां तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब टूरिस्ट बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी। इसमें कुल 57 लोग सवार थे।

विज्ञापन





घायलों को हैलट अस्पताल भेजा

इस्पता नगर पुल के ऊपर डंपर ने बस को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस की खिड़कियां और लोहे के हिस्से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। कुल 57 यात्रियों में से 15 साधारण घायल, चार गंभीर और एक अति गंभीर यात्री को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें