फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालकों ने किया हंगामा, बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Wed, 16 Sep 2026 10:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विकासनगर डिपो की बसों की हालत खराब है। दिल्ली भेजी गई बस अलीगढ़ में ही बंद हुई। वाराणसी रूट की तीन एसी और चार नॉन एसी बसें भी खराबी के चलते संचालन से बाहर हुईं।
विज्ञापन
खराब खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर डिपो की बसों की खराब हालत से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक बस डेढ़ माह से वर्कशॉप में खड़ी है, जबकि मंगलवार को खराब हालत में दिल्ली भेजी गई दूसरी बस अलीगढ़ पहुंचते ही बंद हो गई। वाराणसी रूट की तीन एसी और चार नॉन एसी बसें भी खराबी के चलते संचालन से बाहर हैं। इससे नाराज चालक-परिचालकों ने बुधवार को विकासनगर डिपो में गेट बंद कर हंगामा किया।
विज्ञापन


चालकों के अनुसार वर्ष 2021 मॉडल की बस यूपी78एचपी 7489 तीन अगस्त को ओवररेस और अधिक डीजल खपत की समस्या के कारण भौंती सर्विस सेंटर भेजी गई थी। नौ अगस्त को लौटने के बाद भी समस्या बनी रही तो इसे फिर वापस भेजा गया। 15 सितंबर को सर्विस सेंटर से वापस आने के बाद भी खराबी दूर नहीं हुई, तो 16 सितंबर को इसे भौंती के दूसरे सर्विस सेंटर भेज दिया गया। वहीं मंगलवार को दिल्ली गई बस यूपी78जेटी 8323 अलीगढ़ में खराब हो गई इस पर उसे वहीं खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन

डिपो की अन्य बसों में भी अलग-अलग खामियां हैं। एफएन 6862 का एसी, एफएन 7089 के पहिए के ड्रम और एफएन 7595 का इंजन व एसी खराब है। एचटी 4601 का सस्पेंशन, एचटी 7685 के अगले टायर के तार और एचटी 5081 में इंजन स्टॉप की समस्या है। चालकों का दावा है कि करीब 120 बसों में 50 अक्सर खराब रहती हैं। चालक-परिचालकों के प्रदर्शन पर आरएम महेश कुमार और एआरएम कपिल देव ने मरम्मत कराकर बसों को जल्द रूट पर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में संजीव सिंह, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मनीष यादव, सुनील सिंह पंजाबी, नीरज मौर्या, सत्यम अवस्थी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें