फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur DRI Raid: बुलियन कारोबारी समेत तीन हिरासत में, ढाई किलो तस्करी का सोना मिला, 57 लाख नकदी भी बरामद

Thu, 27 Jul 2023 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टीमों ने प्रतिष्ठान संचालक के सभी स्टाफ को बाहर कर दिया और संचालक से घंटों पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संचालक को सिविल लाइंस के एक टॉवर स्थित आवास पर ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोना तस्करी मामले में नयागंज स्थित सोना-चांदी के बुलियन और होटल कारोबारी व उसके दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। मुगलसराय में पकड़े गए कर्मचारी के पास से दो किलो चार सौ ग्राम सोना मिला था। इसके बाद ही डीआरआई ने यहां कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

वहीं मामले में 16 से 17 सराफ रडार पर हैं। वहीं कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों से 57 लाख रुपये की नकदी मिली है। मंगलवार दोपहर में चार बजे के करीब लखनऊ नंबर की तीन गाड़ियों से डीआरआई के 10 से ज्यादा अफसरों ने नयागंज के अन्नपूणा भवन स्थित बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा था।
टीमों ने प्रतिष्ठान संचालक के सभी स्टाफ को बाहर कर दिया और संचालक से घंटों पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संचालक को सिविल लाइंस के एक टॉवर स्थित आवास पर ले गई। इस दौरान सोना-चांदी के स्टाक, इन पर लगी मुहर, खरीद-फरोख्त के पर्चे आदि की जानकारी जुटाई। पूरे घर की भी छानबीन की गई थी।

विज्ञापन

सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा था
सूत्रों ने बताया कि बुलियन कारोबारी के एक कर्मचारी को कुछ दिनों पहले मुगलसराय के पास तस्करी कर लाए गए सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा था। उसने बताया था कि सोना नयागंज के बुलियन कारोबारी का था। उसकी निशानदेही पर लखनऊ से आई टीमों ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

एसोसिएशन का एक सदस्य कर रहा है पैरवी
बाजार में चर्चा है कि तीनों को अफसर कहीं बाहर ले गए हैं। वहीं बताया कि नयागंज स्थित एसोसिएशन का एक सदस्य सभी की पैरवी कर रहा है। कुछ समय पहले तस्करी में पकड़े गए और जेल गए सराफ, उसकी पत्नी और बेटा को भी छुड़वाया था। इस मामले में भी यही सदस्य पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें