एसीपी ने व्यक्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए
इसके बाद नाम पूछा तो फोन करने वाले ने खुद को इंटेलिजेंस का व्यक्ति बताकर बिना नाम बताए फोन रख दिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इस बात की जानकारी होने पर एसीपी नौबस्ता ने उस व्यक्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
फोटो वायरल करने वाले बच्चों, धमकाने वाले पिता पर रिपोर्ट
दक्षिण कानपुर के एक नामी स्कूल की छात्राओं की एडिट की हुई अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी तीन छात्रों और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। छात्रों के खिलाफ आईटी एक्ट, जबकि पिता के खिलाफ धमकी देने की धारा लगाई गई है।
पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी
आरोप है कि बच्चों के फोटो वायरल करने के बाद पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने जब आरोपियों के पिता से संपर्क किया और सुनवाई न होने पर साइबर सेल में शिकायत की, तो उन्होंने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अलग-अलग लोगों के जरिये शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
धमकाने के मामले होगी विधिक कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने एसओ को लिखित शिकायत कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने फोटो वायरल करने के आरोपी छात्रों व उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि मामले में फोटो वायरल करने के मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है। धमकाने के मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बच्चियों की फोटो वायरल करने का मामला बेहद संवेदनशील है। कई छात्राएं सामने आई हैं, जिनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर