दो दिवसीय कार्डियोकॉन-2023 का आयोजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया है। कार्डियोकॉन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपीएस भारद्वाज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही डीएम, एसीएच कोर्स के मेधावी डॉक्टर छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर हृदय रोग और उनके उपचार में डॉक्टर की भूमिका विषय पर एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने डॉ. एससी जैन व्याख्यान में विचार रखे।
एएमयू के डॉ. एमयू रब्बानी ने हार्ट फेल्यर पर चर्चा की। फरीदाबाद के डॉ. एस राधाकृष्णन, डॉ. मानिक चोपड़ा तथा रांची के डॉ. विनीत महाजन ने रोबोटिक हार्ट सर्जरी के बारे में बताया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सात साल के बाद यहां हो रही है। इस मौके पर कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा, डॉ. रमेश ठाकुर, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. उमेश्वर पांडेय, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. एमएम रजी आदि रहे।
रोबोटिक, हाइब्रिड सर्जरी अधिक सटीक
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विनीत महाजन ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से सटीक आपरेशन होता है। इसके साथ ही हाईब्रिड सर्जरी भी होने लगी है। इसमें हार्ट सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट दोनों साथ रहते हैं। इससे रोगी को अस्पताल में कम रुकना पड़ता है। इसके साथ ही रोगी की लाइफ क्वालिटी अच्छी रहती है। अभी रोबोटिक सर्जरी में बंगलूरू सबसे आगे हैं लेकिन यह दूसरे शहरों में भी शुरू हो रही है। जब अधिक स्थानों पर यह सर्जरी होने लगेगी तो रेट कम हो जाएंगे।
डीएम, एमसीएच के इन छात्रों को किया सम्मानित
- डॉ. वीरेंद्र यादव-लारी इंस्टीट्यूट लखनऊ
- डॉ. सोहम चौधरी-पीजीआई, लखनऊ
- डॉ. सूरज चतुर्वेदी-बीएचयू, वाराणसी
- डॉ. मनीष कुमार, एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट