फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में चक्कर खाकर गिरीं जिला उपाध्यक्ष रंजीता पाठक

Wed, 27 Oct 2021 06:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीता पाठक को अस्पताल ले जाते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उत्तर जिला इकाई की उपाध्यक्ष रंजीता पाठक की अचानक से तबीयत खराब हो गई। तत्काल उन्हें नजदीक के नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां पर परीक्षण और दवा देने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि रंजीता का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया। नेहरू नगर के समीप आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित करने जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक यहां आए हुए हैं।

इसी दौरान उत्तर जिला उपाध्यक्ष रंजीता पाठक की तबीयत बिगड़ी गई वह बैठक के दौरान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें कार्यक्रम स्थल से अस्पताल ले जाया गया। जिला अध्यक्ष के अनुसार रंजीता का स्वास्थ्य अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें