Kanpur News: महोली गांव में तालाब का पानी सड़क पर फैलने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्कूली बच्चे, किसान और बुजुर्ग दूषित जल से होकर गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं।
कानपुर में नरवल तहसील स्थित महोली गांव में जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के पास स्थित तालाब का पानी सड़क पर आ गया है, जिससे महुआगांव मार्ग पर कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
इस कारण स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नालियां चोक होने से पानी पांडु नदी तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की चुप्पी से उनमें नाराजगी है।