फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में किसी ने उड़ाए नकली नोट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Dec 2021 02:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की नीति ने विपक्षियों को मंदिर में जाकर घंटा बजाने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


वह शनिवार को जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय के सभागार में आयोजित भारतीय युवा मोर्चा के युवा उत्थान कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का युवा ही इस राष्ट्र का निर्माता है।

भारतीय जनता पार्टी में युवाओं को यही सीख दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक युवाओं का देश भारतवर्ष है। आने वाले समय में इस देश के माध्यम से पूरी दुनिया को दिशा निर्देश मिलेगा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान किसी ने नकली नोट उड़ाना शुरु कर दिया। पहले तो लोग असली नोट समझ कर लूटने के लिए दौड़े लेकिन नोट हाथ में लेते ही उन्हें पता चल गया कि नोट असली नहीं नकली है। घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें