फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत; भाजपाइयों ने लगाए जिंदाबाद के नारे, फूल-मालाओं से लादा

Sat, 10 Jan 2026 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जाजमऊ पहुंचने पर अनिल दीक्षित और प्रकाश पाल समेत तमाम भाजपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार दोपहर दो बजे जाजमऊ चेकपोस्ट पहुंचे। उनके आगमन की सूचना पर पहले से मौजूद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल ब्रजेश पाठक जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और प्रकाश पाल शामिल रहे। इनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया। चेकपोस्ट पर डिप्टी सीएम का काफिला रुकते ही भाजपाइयों में उनसे मिलने और स्वागत करने की होड़ मच गई। ब्रजेश पाठक ने भी मुस्कुराकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें