जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव हाईवे किनारे एक गड्ढे में पड़ा हुआ था, जिसे सबसे पहले एनएचएआई के कर्मचारियों ने देखा। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।