कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोवा गार्डन के एक हॉस्टल में गुरुवार रात बीडीएस की छात्रा नाजिया हसन (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार के मुंगेर निवासी नाजिया पिछले तीन वर्षों से मंधना स्थित कॉलेज में दंत चिकित्सा की पढ़ाई कर रही थी और इस बार थर्ड ईयर की छात्रा थी।
बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मोबाइल जब्त किया। क्लर्क के पद से रिटायर्ड पिता मोहम्मद हसन ने बताया कि एक साल बाद बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह प्रेक्टिस करने लगती। इसके चलते उन्होंने पहले से ही उसके लिए जमीन खरीद कर रख ली थी।