फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बायोरेमेडिएशन में लापरवाही पर कंपनी को छह लाख का जुर्माना, रानी घाट पर काम ठप मिलने पर कार्रवाई

Fri, 17 Apr 2026 02:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला'की खबर के बाद नगर निगम ने रानी घाट पर काम बंद मिलने पर कंपनी पर 6 लाख का जुर्माना लगाया। हालांकि गंदा नाला में शोधन के दावों पर अब भी पेंच फंसा है।
विज्ञापन
गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर अमर उजाला में गुरुवार को बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी का मामला प्रकाशित होते ही नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी (पर्यावरण) दिवाकर भास्कर से जांच कराई। उन्होंने रानी घाट में बाॅयोरेमेडिएशन कार्य ठप होने पर कंपनी पर छह लाख का जुर्माना लगाया पर गंदा नाला में गंदा पानी शोधित न होने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

दावा किया कि वहां गुरुवार दोपहर में निरीक्षण के दौरान बाॅयोरेमेडिएशन होता मिला जबकि शाम को अमर उजाला ने पड़ताल की तो टंकी खाली नजर आई। नगर निगम बाॅयोग्रीन कंपनी (आर्गनिक 12 साइंटफिक प्राइवेट लिमिटेड) से करीब सात करोड़ रुपये से गंगा और पांडु नदी में गिर रहे नालों के पानी को बाॅयोरेमेडिएशन विधि से शोधित करा रहा है।

विज्ञापन

गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी - फोटो : amar ujala
कंपनी पर छह लाख रुपये जुर्माना
अमर उजाला की 15 अप्रैल की पड़ताल में इस कंपनी की तरफ से गंदा नाला का पानी शोधित करने के लिए शास्त्री चौक में रखवाया गया टैंकर खाली मिला था। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि रानीघाट में बॉयोरेमेडिएशन नहीं हो रहा था। इसलिए कंपनी पर छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दोपहर में शास्त्री चौक में गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन होता मिला। शाम को वहां टंकी खाली होने की सूचना मिली है, इसकी 17 अप्रैल को जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें