रूरा (कानपुर देहात)। रोशनमऊ गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की।
रोशनमऊ गांव निवासी रामभजन (41) मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम वह गृहस्थी का सामान खरीदने बाजार जा रहा था। गांव से गुजरे रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान अप लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रामभजन की पत्नी गायत्री, भाई राकेश का रोकर बुरा हाल रहा। राकेश की सूचना पर थाने के दरोगा अजयराज मौके पर पहुंचे और जांच की।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आने से रामभजन की जान गई है।