फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लालजी प्रसाद निर्मल ने 45 लाभार्थियों को बांटीं सिलाई मशीनें, कहा-टेलरिंग शॉप योजना रोजगार का वरदान

Wed, 13 Jul 2022 12:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल मंगलवार को लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभाग कई प्रकार की योजनाएं चला रहा है। 
विज्ञापन
लाभार्थियों को सिलाई मशीनें बांटते लालजी प्रसाद निर्मल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में टेलरिंग शॉप योजना के लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गईं। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने 45 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये योजना रोजगार का वरदान है। सिलाई मशीन के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण होता है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ये सुअवसर है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि दलित युवा इन योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह योजना का लाभ लें। विभाग की कई योजनाएं अनुसूचित जातियों को रोजगार से जोड़ने के लिए हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, लॉन्ड्री ड्राई क्लीनिंग योजना, आटा चक्की मशीन योजना आदि शामिल हैं।
इन योजनाओं के माध्यम से सरकार दलितों का आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। युवाओं को इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। सिलाई मशीन वितरण के समय राज्यस्तरीय निगरानी समिति के सदस्य भग्गू लाल बाल्मीकि, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सृष्टि अवस्थी और डॉ. नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें