फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : लोडर की टक्कर से महिला की जान गई, भाई घायल, झींझक मंडी समिति के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कस्बे में झींझक-रूरा रोड पर मंडी समिति के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लोडर व चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के ओमनगर निवासी श्यामा देवी (70) के पति मोहन लाल का निधन पहले हो चुका है। मंगलवार को श्यामा देवी मोहल्ले में ही रहने वाले भाई रामकिशन के साथ बाइक से रनियां में एक रिश्तेदार के घर गई थीं।
वहां से दोनों दोपहर में झींझक रूरा रोड होते हुए घर लौट रहे थे। मंडी समिति झींझक के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां पर श्यामा देवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही भाई रामकिशन का इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर व चालक को पकड़ लिया गया है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे राम किशन ने हेलमेट लगा रखा था। इससे उसका सिर सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें