फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से हुई 26 जोड़ों की शादी

विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वरमाला डालते जोड़े। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण सेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में 26 गरीब जोड़ों की बौद्ध रीति रिवाज से शादी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी शामित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। योजना से गरीब परिवारों के सामने बेटियों की शादी की चिंता खत्म हो गई है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक समिति के सचिव धनीराम पैंथर का हौसला बढ़ाया। धनीराम ने बताया कि संस्था ने इस तरह का पहला आयोजन कराया है। सभी जोड़ों की शादी बौद्ध धर्म के रीति रिवाज कराई गई है। इन जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभ से भी लाभांवित किया गया है।
समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि संस्था ने गरीब जोड़ों के पंजीयन विभाग में कराए थे। पात्र गए जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले सामान व 35 हजार की धनराशि खाते में दी गई है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला, कुलदीप संखवार, छोटे मुन्ना कुरैशी, रोहन सिंह, शिवशंकर, भारत सिंह, अरविंद पोरवाल, रामजी गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें