फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः बिसोहा गांव में ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए छुट्टा गोवंश

विज्ञापन
बिसोहा परिषदीय विद्यालय में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। बिसोहा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा गोवंशों को जूनियर विद्यालय में बंद कर ताला डाल दिया। पंचायत सचिव ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अस्थाई गोशाला बनने पर ही मवेशी छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

बिसोहा गांव के पूर्व प्रधान प्रिंस, रामदास, अभिषेक सहित अन्य ग्रामीणों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन से पूर्व में मांग की थी। काफी समय बीतने के बाद भी छुट्टा गोवंशों से फसलों के बचाव के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए।
इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को 36 छुट्टा गोवंशों को गांव के ही जूनियर विद्यालय परिसर में बंद कर गेट पर ताला डाल दिया। जानकारी पर पंचायत सचिव राघवेंद्र प्रजापति गांव पहुंचे और मवेशियों को छोड़ने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण अस्थाई गोशाला नहीं बनने तक गोवंशों को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुए। पंचायत सचिव राघवेंद्र प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय परिसर में बंद छुट्टा गोवंशों के चारे पानी की वहीं पर व्यवस्था कर दी गई है। गुरुवार को अस्थाई गोशाला बनाने के बाद गोवंशों को उसी में बंद करने की बात पर ग्रामीण सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें