शिवली (कानपुर देहात)। बकरी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के पास से चुराई गई बकरी व बाइक बरामद कर केस दर्ज किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया।
मैथा चौकी के बेहटा गांव में शुक्रवार की रात श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक गांव से एक बकरी चोरी कर भागने लगे। जानकारी पर ग्रामीणों ने पीछा कर दूसरे गांव के पास दोनों चोरों को पकड़ लिया।
इसके बाद उन्हें पीटा और पुलिस को सूचना की। पुलिस ने चोरों को हिरासत में ले लिया। मैथा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि रसूलाबाद के कुर्सी भीटी निवासी धीरेंद्र व रनियां चौकी के मालवर निवासी बाबू सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।