फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेेत्र से लापता युवक का शव शनिवार की शाम उसके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

करकरापुर गांव निवासी उमाकांत सविता का बेटा कल्लू सविता (24) हेयर सैलून चलता था। शुक्रवार शाम घर से वह अचानक लापता हो गया। शनिवार शाम ताऊ श्रीकांत ने उमाकांत के खेत में कल्लू का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी।
घर वाले खेत पहुंचे तो कल्लू का शव देख बिलख पड़े। उमाकांत ने कल्लू की हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें