फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सिंकदरा-झींझक मार्ग बाइकों की जाेरदार टक्कर, ग्रामीण की मौत और साथी घायल, दूसरा चालक फरार

Tue, 11 Jul 2023 02:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना मंगलपुर इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिंकदरा-झींझक मार्ग पर जैतापुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना मंगलपुर के बिछियापुर गांव निवासी शिवपाल सिंह (50) शनिवार की शाम चार बजे बाइक से अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार (27) के साथ संदलपुर से लौवा गांव आ रहे थे। जैतापुर मोड़ के पास दूसरी ओर से आए बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शिवपाल सिंह और धर्मेंद्र घायल हो गए।
उन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल की मौत की खबर मिलते पत्नी शकुंतला, बेटा गजेंद्र, कल्लू व विशाल बिलख पड़े। थाना मंगलपुर इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें