भोगनीपुर में जब्त दवाएं और बैठा मेडिकल स्टोर संचालक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र में औषधि निरीक्षकों की टीम ने बिना लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर में छापा मारकर दो लाख रुपये से अधिक की दवाएं जब्त की। जांच के बाद तीन दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
भोगनीपुर राजीव नगर वार्ड नंबर नौ सुआ बाबा मंदिर के पास बिना लाइसेंस के वकार मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत पर बुधवार शाम को औषधि निरीक्षक इटावा रजत कुमार पांडेय, औरैया औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद और जनपद की औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने छापा मारकर जांच की।
संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया तो टीम ने दो लाख रुपये से अधिक की दवाएं सीज कर दीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीन दवाओं का सैंपल लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।