फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिरा, चार मजदूर घायल

Wed, 18 Jan 2023 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिर गया। जिसमें दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात से बड़ी खबर आई है। निर्माणाधीन सत्संग हॉल की शटरिंग गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा मूसानगर स्थिति केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल में बुधवार को लिंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लिंटर में लगी शटरिंग भरभरा कर गिर गई।

विज्ञापन




लिंटर में लगा लोहे का जाल भी स्लैब के साथ गिर गया। जिसमें दबकर दो राजमिस्त्री समेत चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों की मदद से शटरिंग में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें