रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे में स्थित झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी कालेज में शनिवार को यातायात निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया। साथ ही वाहन कैसे चलाएं। यह भी बताया। यातायात निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने के फायदे बताए। ऐसे कई हादसों का उदाहरण दिया, जिसमें हेलमेट लगाए लोगों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट लगाए कई लोगों की हादसों मं असमय मौत हो जाती है।
उन्होंने कहा कि वाहन की रफ्तार इतनी हो चाहिए कि जरूरत पड़ने पर उसे नियंत्रित किया जा सके। ट्रैफिक नियमों के पालन करने का लाभ वाहन चालकों को मिलता है। नियमों का खुद पालन करें ं, परिवार, पड़ोस व गांव के लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर शैलजा मिश्रा, अंशु मिश्रा, नंदकिशोर, आरती देवी, मनोज कुमार, अमित त्रिपाठी, श्यामा मिश्रा समेत छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।