फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर की दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। सुजानपुर गांव में मजदूर दिलीप कुमार (30) ने शुक्रवार की रात घर में धन्नी के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और परिवार के लोग दिलीप के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

बाघपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी दिलीप कुमार ने शुक्रवार की रात परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजन उसे देखने गए। कमरे में उसे फांसी पर लटकता देख वे परिजन चीख पड़े।
शोर सुनकर पिता महावीर ने पुलिस ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिलीप को फंदे से नीचे उतरवाया। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस को कमरे से देशी शराब का खाली क्वाटर भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिलीप शादीशुदा था। वह शराब का लती था। उसकी पत्नी कंचन दो बेटियों के साथ कई दिन पहले मायके चली गई थी। बाघपुर को चौकी प्रभारी बिंदा प्रसाद ने बताया दिलीप के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें