फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : आफत बनी आंधी व बारिश, गांवों में रात भर और शहर में छह घंटे नहीं आई बिजली

विज्ञापन
अकबरपुर में आंधी से टूटे तार ठीक करते लाइनमैन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। आंधी के साथ हुई बारिश से शनिवार रात बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। वहीं, शहरी क्षेत्र में करीब छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई। ग्रामीण इलाकों में रविवार को जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में 47 उपकेंद्रों के जरिए करीब पौने तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। शनिवार रात आंधी के साथ हुई बारिश से विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गए। इससे अधिकांश उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जैनपुर ग्रिड सबस्टेशन से आई मेन लाइन में रमपुरा के पास जंफर टूटने से अकबरपुर उपकेंद्र ठप हो गया। आंधी थमने पर विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की गई। मेन लाइन का फाल्ट रात एक बजे दुरुस्त हो सका। इसके बाद कस्बे की एलटी (लो टेंशन) लाइनों के टूटे तारों व केबलों को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

जबकि माती रोड पर तारों के ऊपर गिरी पेड़ की डाल कटवाई गई। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोग विद्युत कर्मियों से जानकारी लेते रहे। रूरा कस्बे में चार घंटे बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मंगलपुर में भी बिजली रात में करीब चार घंटे गुल रही। जबकि डेरापुर, बनीपारा, सरवनखेड़ा, रनियां, रायपुर, संदलपुर, बरौर आदि ग्रामीण उपकेंद्रों के फीडर लाइनों के फाल्टों को रविवार सुबह दुरुस्त किया जा सका।
इससे रविवार को जलापूर्ति भी प्रभावित रही। नोडल रनियां एक्सईएन अनिल आहूजा ने बताया कि आंधी में करीब नौ विद्युत पोल टूट गए। रायपुर में चार पोल टूटने से बिजली गुल रही। रविवार दोपहर बाद नए खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें