फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : श्रम कार्ड बनाने का झांसा देकर स्कैन कराया अंगूठा, महिला के खाते से निकाले 1.14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के पातेपुर गांव निवासी महिला को श्रम कार्ड बनाने का झांसा देकर अंगूठा स्कैन कराने के बाद शातिर ने खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। महिला के बेटे ने मामले में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी भगवंतपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

पातेपुर गांव के लोकेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शिवकली का खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लालपुर में है। फरवरी में भगवंतपुर गांव के अमित सचान ने श्रम कार्ड बनाने के नाम पर मां के अंगूठे को स्कैन किया था।
इसके बाद उसने खाते से एक लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए। काफी समय तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी। तीन मई को वह बैंक गई तो वहां खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। महिला ने कोई नकदी न निकालने की बात बैंक कर्मियों से कही।
विज्ञापन

लोकेंद्र ने आशंका जताई कि बैंक कर्मियों की भी भूमिका इस घटनाक्रम में संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस ने बुधवार रात लोकेंद्र की तहरीर पर अमित सचान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें