फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : डेबिट कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाले तीन शातिर दबोचे, 66 डेबिट कार्ड बरामद

विज्ञापन
अकबरपुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गाजियाबाद के तीन शातिरों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 66 डेबिट कार्ड और खातों से निकाले गए 66,200 रुपये, दो तमंचा व एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी गजनेर के रानीपुर निवासी सोनम ने मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एटीएम पर डेबिट कार्ड बदलकर 14500 रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी।
इसी दौरान कोतवाली के दरोगा शोभित कटियार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ रूरा रोड पर मजनूशाह बाबा मजार के पास से तीन युवकों को दबोच लिया। इनके पास से 66 डेबिट कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

बैंक खातों से निकाले गए 66200 रुपये नकद, एक कार, दो तमंचे व कारतूस भी मिले। युवकों ने अपने नाम गाजियाबाद के लोनी बलरामपुर निवासी सद्दाम, अभिषेक व सुशील कुमार बताए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि एटीएम पर बाहर खड़े होकर पिन जान लेने के बाद धोखे से वह लोगों का डेबिट कार्ड बदल देते थे। इसके बाद खाते से रुपये उड़ा देते थे।
सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का गाजियाबाद में चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं का आपराधिक इतिहास है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें