फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : रुरगांव में हार्डवेयर व्यापारी के घर से चोरों ने पांच लाख का माल किया चोरी

विज्ञापन
व्यापारी के घर चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी क्षेत्र के एक हार्डवेयर व्यापारी के घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल चोरी कर लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

रुरगांव मुगल रोड निवासी निजाम अहमद अपने घर के एक हिस्से में हार्डवेयर की दुकान किए हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद निजाम छत पर सोने चले गए। वहीं, एक कमरे में बेटा दानिश, मोहसिन व बेटी फलक नाज सो रहे थे। आंगन में पत्नी सायरा बानो सो रहे थी।
निजाम ने बताया कि देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घर में घुस आए और बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। बगल के कमरे का दरवाजा खोलकर अलमारी में रखे 95 हजार रुपये व करीब चार लाख के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि रात दो बजे बेटी फलक नाज पानी पीने के लिए उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद देख सहम गई और उसे फोन कर सूचना दी। इसके बाद पूरे परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया। छानबीन की तो घर के पीछे स्थित खेत में खाली अटैची व जेवर के खाली डिब्बे पुलिस ने बरामद किए। सट्टी थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें