फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : महिला को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, कहा - बेटी को रिश्तेदार के घर से बुलाओ वरना उठा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक गांव निवासी विधवा व उसकी बेटी को दबंग परेशान कर रहे हैं। महिला ने बेटी को रिश्तेदार के घर भेज दिया तो नाराज दबंगों ने घर में घुसकर उसको पीटा।
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर बेटी को रिश्तेदारी से बुलाने के लिए कहा। ऐसा न करने पर वहां से उठा ले जाने की धमकी दी। महिला ने एसपी से शिकायत की तो पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अकबरपुर के एक गांव निवासी महिला ने एसपी से बताया कि गांव के दबंग उसकी बेटी से कई बार छेड़छाड़ कर चुके है। इस पर बेटी को रिश्तेदार के घर भेज दिया। इसकी जानकारी दबंगों को हुई तो उन्होंने 20 मार्च को घर में घुसकर उसको पीटा।
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर उसे गोली मारने की धमकी दी। कहा कि बेटी को रिश्तेदार के घर से नहीं बुलाया तो वहां से उठा ले जाएंगे। सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना में कई दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी।
इस पर एसपी के निर्देश पर 26 मार्च की शाम गांव निवासी नरेश कुशवाहा, जयनारायन, विटान, रामचंद्र के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें