फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दिखा ईद का चांद, गले मिलकर दी लोगों को बधाई, मस्जिदों में हुई नमाज की तैयारी

विज्ञापन
राजपुर में ईद का चांद देखते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर/राजपुर। रमजान माह के आखिरी रोजे पर चांद का दीदार होते ही खुशियां फैल गईं। रोजेदारों ने चांद देखा और खुशी जाहिर की। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मुस्लिम परिवार के लोगों ने सोमवार को रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की। बाजारों में सुबह से शुरू हुई खरीदारी रात तक जारी रही। अकबरपुर शहर काजी मोहम्मद उवैश अक्खर ने ईद का चांद दिखने की पुष्टि करते हुए मंगलवार को त्योहार मानने की बात कही है।
सिकंदरा कस्बे में इफ्तार के बाद नमाज अदा कर लोगों की निगाहें आसमान को ताक रही थीं। चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

कोई छत से तो कोई मस्जिद की मीनार से चांद का दीदार करने पहुंच गया। वहीं त्योहार से एक दिन पहले खरीदारी के लिए बाजारों में भी लोग उमड़ पड़े। सिकंदरा व राजपुर कस्बे में एसडीएम महेंद्र कुमार, सीओ रविकांत गौड़ ने मस्जिदों के इमामों से ईद की नमाज की तैयारी की जानकारी ली।
सिकंदरा कस्बे की खजूर वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मुजीब रजा ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। अकबरपुर में शहर काजी मोहम्मद उवैश अक्खर ने बताया कि सोमवार को चांद दिख गया है। मंगलवार को ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें