सिकंदरा में घटना स्थल पर मौजूद सीओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर मूडादेव गांव के पास सोमवार को मोपेड सवार पिता और पुत्री को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे पिता को रौंदते हुए ट्रक आगे चला गया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा जनपद थाना बकेबर के खतौरा गांव निवासी गुड़िया देवी ने बताया कि वह सोमवार को ससुराल से पिता के साथ मूसानगर के सिंगरसीपुर गांव स्थित मायके जा रही थी। मूडादेव गांव के पास पिता राकेश शर्मा (50) की मोपेड में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे वह दूर जा गिरी। वहीं, पिता के सड़क पर गिरने से ट्रक उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि फरार ट्रक की तलाश कराई जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।