फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर क्षेत्र के ज्यूनिया गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे के रोशनदान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ज्यूनिया गांव निवासी राहुल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह मैजिक गाड़ी लेकर घर से बाहर चला गया था। वहीं, पिता कप्तान सिंह खेत गए थे। घर पर मां, पत्नी अलका व बच्चे रुद्र व हर्ष थे।
काफी देर तक अलका कमरे से बाहर नहीं आयी तो मां उसे बुलाने गई। इस दौरान कमरा अंदर से बंद होने व अलका के नहीं बोलने पर उन्होंने शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अलका का शव कमरे के रोशनदान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इस पर सभी बिलख पड़े। वहीं, सूचना पर गजनेर थाने से सब इंस्पेक्टर करवेंद्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि अलका की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका जसपुरा बांदा में है, लेकिन परिजन सूरत गुजरात में रहकर व्यवसाय करते है। उन्हें भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें