फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बहन से झगड़े के बाद किशोरी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के अडरेपुरवा गांव में मंगलवार को एक किशोरी ने बहन से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। खेत से लौटने पर परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अडरेपुरवा गांव निवासी धीरेंद्र किसान हैं। बड़ी पुत्री सोनम (17) का मंगलवार सुबह छोटी बहन ज्योति से किसी बात पर झगड़ा हो गया। परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया। इसके बाद परिजन खेत चले गए।
उनके साथ ज्योति भी गई लेकिन सोनम घर पर रुक गई। इस दौरान सोनम ने छत की धन्नी से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन शाम को घर लौटे तो बेटी का शव फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन

परिजनों के रोने चिल्लाने पर पड़ोसी जुट गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें