फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : नहीं कम हो रहा गर्मी का सितम, पारा 41.8 डिग्री, आने वाले दिनों में तेज लू चलने की संभावना

विज्ञापन
बच्चे को धूप से बचाने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सूरज की तपिश व गर्म हवा से हर कोई परेशान है। लोगों को चैत्र माह में जेठ की दोपहरी का एहसास हो रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सिस रहा। कड़ाके की धूप से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।
अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। रविवार को सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे और गर्म हवा चली। छुट्टी का दिन होने से अधिकतर लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

तीखी धूप के कारण सिर और चेहरे को बिना कपड़ों से ढके निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार तेज पड़ रही गर्मी से अब जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। खासतौर से मजदूर व रिक्शा चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादल छाने की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तेज लू चलने की संभावना है। किसान फसलों में 10 से 12 दिन के अंतराल में हल्की सिंचाई शाम के समय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें