फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः हिस्ट्रीशीटर के साथ सिपाही का जन्मदिन मनाते दिखे एसओ

विज्ञापन
कानपुर देहात के राजपुर थाने में एसओ के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हिस्ट्रीशीटर (घेरे में)। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर थानाध्यक्ष ने शनिवार को अपने कार्यालय में एक सिपाही का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र का टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हुआ। उसने थानाध्यक्ष व सिपाही समेत कई लोगों के साथ फोटो भी खिंचाई। ये फोटो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के साथी अमर दुबे की शादी में चौबेपुर थाने का दरोगा केके शर्मा शामिल हुआ था। ये फोटो घटना के बाद वायरल हुआ तो डीजीपी स्तर से पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि अपराधी से मित्रवत व्यवहार नहीं होना चाहिए। उनके अंदर पुलिस का भय बना रहे ऐसा माहौल कायम रखें।
इस निर्देश की अनदेखी कर राजपुर एसओ शनिवार को टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर के साथ सिपाही का बर्थडे मनाते रहे। राजपुर थाने में तैनात सिपाही अर्जुन चौधरी का शनिवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन

जन्मदिन पर एसओ कपिल दुबे के दफ्तर में केक काटा गया। इसमें एसओ व अन्य सिपाहियों के साथ क्षेत्र का टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर कस्बा निवासी अनिल उर्फ कल्लू भी शामिल हुआ। कल्लू ने एसओ व सिपाहियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
अनिल की फोटो थाने में लगे टॉपटेन अपराधियों की सूची में 10वें नंबर पर चस्पा है। उसमें उसका हिस्ट्रीशीट नंबर भी लिखा है। रविवार को सोशल मीडिया में थाने में लगी हिस्ट्रीशीटरों की सूची व एसओ के साथ हिस्ट्रीशीटर की फोटो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठाने लगे हैं।
हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से फोटो खिंचाना बेहद गंभीर मामला है। प्रकरण अभी संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी लेकर पूरे प्रकरण की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें