फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कानपुर-इटावा हाईवे पर कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
रामशंकर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर विसायकपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार किराना दुकानदार की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के हलधरपुर निवासी किराना दुकानदार रामशंकर वर्तमान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार को पूर्व प्रधान पत्नी राधा देवी को लेकर बाइक से कानपुर गए थे। वहां हैलट में भर्ती भाभी कलावती को देखने के बाद शाम को दंपती वापस लौट रहे थे।
रनियां के विसायकपुर पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। इधर सड़क पर गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिजन पहुंचे। वहां से राधा देवी को जिला अस्पताल ले गए। जबकि निजी अस्पताल में भर्ती रामशंकर की देर रात मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी को भी सिर में चोटें आई हैं। भतीजे उमेश की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें