फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : शिवली कोतवाल ने दिखाई मित्र पुलिस की छवि, पहले लस्सी पिलाई फिर सुनी वृद्धा की शिकायत

विज्ञापन
कोतवाली में वृद्धा को लस्सी पिलाते कोतवाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची वृद्धा को कोतवाल ने पहले लस्सी पिलाने के साथ नाश्ता कराया। इसके बाद शिकायत सुनी। पुलिस का ये व्यवहार देख बुजुर्ग महिला बेहद खुश नजर आईं और कोतवाल को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के धर्मगढ़ परिसर में रहने वाली कृष्णा देवी (83) बुधवार शाम शिवली कोतवाली पहुंची। उन्होंने शिकायतें सुन रहे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को बताया कि बस से रसूलाबाद जाते समय उसका एफडीआर बांड कहीं गिर गया है।
उन्होंने कहा कि एफडीआर बांड खोजते हुए थक गई हैं। सुबह से कुछ खाया भी नहीं है। इस पर कोतवाल ने लस्सी मंगाकर उन्हें पिलाई और नाश्ता कराया। इसके बाद शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

वृद्धा ने कोतवाल को बताया कि घर में कोई देखरेख करने वाला नहीं है। कोतवाल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। मित्र पुलिस की छवि पेश करने वाले कोतवाल की क्षेत्र में चर्चा होती रही। साथ ही वृद्धा को लस्सी पिलाते उनकी फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें