फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: राजपुर में सात पैरों का बकरी का बच्चा, मेमने को देखने उमड़ी भीड़

Wed, 09 Feb 2022 06:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुर।

सार

राजपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हजारों में कभी एक-दो मामले ऐसे देखने में आते हैं। बकरी के गर्भ में भ्रूण के दौरान म्यूटेशन के चलते पैरों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
बकरी का बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा में एक पशुपालक के यहां बकरी ने सात पैरों के बच्चे को जन्म दिया है। ये कौतूहल का विषय बना है। इसे देखने लोगों का हुजूम आ रहा है।। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन


राजपुर कस्बा के नई बस्ती निवासी आरिफ अली पशु पालक हैं। इसी से परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरिफ अली ने बताया कि बुधवार को उनकी एक बकरी ने सात पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। ये देख लोग हैरान हो गए। इसकी चर्चा होते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। आसपास के गांवों के लोग भी बकरी के बच्चे को देखने आ रहे हैं।
राजपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हजारों में कभी एक-दो मामले ऐसे देखने में आते हैं। बकरी के गर्भ में भ्रूण के दौरान म्यूटेशन के चलते पैरों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें