फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फसल बर्बाद होता देख किसानों ने विद्यालय में बंद किए गोवंश

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पम्मी निवादा में बंद छुट्टा मवेशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। रबी की फसलों को छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। फसलों को बर्बाद होते देख पिम्मा निवादा के किसानों ने सोमवार सुबह छुट्टा गोवंशों को घेरकर प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गेट के पास बबूल की कटीली झाड़ लगा दी। इससे स्कूल में पठन-पाठन नहीं हो सका। शिक्षक व बच्चे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने गोवंशों को गोशाला भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल परिसर से गोवंश निकाले गए।
मल्हपुर ग्राम पंचायत के मजरा पिम्मानिवादा में छुट्टा गोवशों से किसान परेशान हैं। ये गोवंश किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इस पर सोमवार को किसानों ने छुट्टा गोवंशों को एकत्र कर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। विद्यालय के गेट के पास किसानों ने बबूल की झाड़ियां लगा दी। इधर विद्यालय खुलने का समय होने पर शिक्षक व बच्चे पहुंचे तो परिसर में छुट्टा गोवंश देखकर अंदर नहीं गए। सभी पास में बने मंदिर के चबूतरे पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ज्योति गुप्ता ने यूपी-112 को इसकी सूचना दी। कुछ देर में पुलिस पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रधान सुधांशु चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने फोन पर एसडीएम से किसानों की वार्ता कराई। एसडीएम ने किसानों को समझाया और छुट्टा गोवंश जल्द की गोशाला भिजवाने का भरोसा दिया।
इसके बाद किसान मानें। दोपहर दो बजे के करीब झाड़ियां हटाकर गोवशों को विद्यालय परिसर से बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चे व शिक्षक विद्यालय में गए पर समय अधिक होने के चलते पठन पाठन नहीं हो सका। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 65 से अधिक गोवंश बंद किए गए थे।
विद्यालय में गोवंश बंद होने की वजह से कई बच्चे घर चले गए। वहीं, जब तक मवेशी विद्यालय से हटाए गए तब तक छुट्टी का समय हो गया था। इसकी वजह से गृह कार्य देकर बच्चों को घर जाने दिया गया। प्रधान ने बताया कि छुट्टा गोवंशों को विद्यालय के बगल में खाली पड़ी जगह पर रोका गया है।
कानपुर में पीएम का कार्यक्रम मंगलवार को है। इसकी वजह से व्यस्तता है। पिम्मानिवादा के ग्रामीणों को समझा दिया गया है। पीएम के कार्यक्रम के बाद छुट्टा गोवंशों को असालतगंज की गोशाला में भेजा जाएगा। - जितेंद्र कटियार, एसडीएम रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें