कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। उछेता गांव के पास राज इंटर कॉलेज की बच्चों से भरी एक अनियंत्रित स्कूली बस अचानक सड़क किनारे खेत में जा पलटी। बस के पलटते ही वाहन में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में बस में सवार बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, राज इंटर कॉलेज की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस उछेता गांव के समीप पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।