फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : छेड़छाड़ व पिटाई से दुखी किशोरी ने लगाई फांसी, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर बाइक सवार युवक ने स्कूटी से जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे तमाचा जड़ दिया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम उसकी नाबालिग बेटी ब्यूटी पार्लर जा रही थी। इस दौरान बिगाही गांव निवासी युवक शाहिद ने बेटी की स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
चौराहे पर युवक की हरकत से खफा बेटी ने शोर मचाया। इस पर आरोपी ने उसको को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बाइक लेकर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना से दुखी होकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें