फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : व्यापारियों से रुपये जमाकर लापता हुए निजी बैंक के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कस्बे में संचालित एक निजी बैंक शाखा के कर्मचारी कई व्यापारियों का पैसा लेकर गायब हो गए। मकान मालिक समेत क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने शिवली पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी की शिकायत की है। एएसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, दयाशंकर, रविंद्र ओमर, पूती सेठ, संतोष सविता, कृष्णचंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत अग्निहोत्री, हिमांशु शर्मा, मुकेश सैनी आदि ने बताया कि कस्बे में खुली एक निजी बैंक में कई एजेंट के माध्यम से व्यापारियों ने रुपये जमा कराए थे।
इस समय में बैंक में ताला बंद कर कर्मचारी गायब हो गए हैं। इससे लोगों के लाखों रुपये बैंक में फंस गए हैं। उनका भुगतान नही किया जा रहा है। एएसपी ने कोतवाल मुकेश बाबू चौहान को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें