फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : विधान परिषद चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को माती स्थित ईको पार्क से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। शनिवार को जिले के 15 केंद्रों में मतदान होगा। बैलट पेपर लाने व ले जाने की जिम्मेदारी सीओ सिकंदरा को सौंपी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हर केंद्र पर रहेंगे।
विज्ञापन

कानपुर फतेहपुर विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा से अविनाश चौहान व सपा से निवर्तमान एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव मैदान में हैं। खास बात है कि दोनों ही प्रत्याशी जिले के ही निवासी है। इससे जिले के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कए गए हैं।
एक कंपनी बीएसएफ व दो कंपनी पीएससी तैनात की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्र के आसपास सघन निगरानी रहेगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले उन्हें माती ईको पार्क में डीएम व एसपी की तरफ से ब्रीफ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद पार्टियों को मतदान सामग्री देखकर केंद्रों में रवाना किया जाएगा। एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
यहां होगा मतदान
अकबरपुर, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर, अमरौधा, संदलपुर, राजपुर, मलासा, मैथा, सरवनखेड़ा समेत सभी दस ब्लॉक कार्यालयों में मतदान होगा। वहीं पुखरायां, रूरा, शिवली, सिकंदरा नगर पंचायत कार्यालय में सभासद वोट डालेंगे। जिला पंचायत कार्यालय माती में जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें